रबाडा ने आईपीएल 2022 में 9 मैचों में कुल 17 विकेट चटकाए हैं और वह जारी सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में संयुक्त रूप से तीसरे गेंदबाज हैं। इस दौरान उनकी इकॉनमी 8.27 रही है।
राजस्थान रॉयल्स के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra chahal) सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में टॉप पर बने हुए हैं। युजवेंद्र चहल ने ने 9 मैचों में 19 विकेट लिए हैं और पर्पल कैप (IPL 2022 Purple cap) चहल के पास पास बरकरार है। इस सूची में दूसरे स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स के कुलदीप यादव हैं, जिन्होंने 9 मैचों में 17 विकेट लिए
खिलाड़ी | मैच | विकेट | |
1. | युजवेंद्र चहल | 10 | 19 |
2. | कुलदीप यादव | 9 | 17 |
3. | कागिसो रबाडा | 9 | 17 |
4. | टी नटराजन | 9 | 17 |
5. | उमेश यादव | 10 | 15 |
सनराइजर्स के तेज गेंदबाज टी नटराजन 9 मैचों में 17 विकेट के साथ चौथे स्थान पर मौजूद हैं। इस सीजन शानदार गेंदबाजी कर रहे उमेश यादव अभी भी टॉप-5 में बने हुए हैं और 10 मैचों में 15 विकेट लेकर पांचवें स्थान पर हैं। मोहम्मद शमी सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने भी 10 मैचों में 15 विकेट हासिल किए हैं।