व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी ने किया नियुक्ति

कोरबा 03 मई (वेदांत समाचार) छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी ने बांकीमोंगरा निवासी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, प्रदीप अग्रवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष, कोरबा निवासी कुंज बिहारी अग्रवाल को प्रदेश सचिव तथा राकेश तांती सीतामणी को कोरबा जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है।


छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रभारी महामंत्री चन्द्रशेखर शुक्ला, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की अनुमति से तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष सपना चौहान, सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल की अनुशंसा से प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी के द्वारा इनकी नियुक्ति किया गया है।


इनकी नियुक्ति पर राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त किया है कि नव नियुक्त पदाधिकारी कांग्रेस पार्टी के सिद्धांतों एवं नीतियों पर चलते हुए पार्टी संगठन को मजबूत बनाएंगे तथा व्यापारी बंधुओं के हितों के लिए सदैव संघर्षरत रहेंगे। इनके नियुक्ति पर बांकीमोंगरा, कोरबा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।