राजनांदगांव एसपी संतोष सिंह ने बोरे बासी खाकर दी मजदूर दिवस की शुभकामनाएं

राजनांदगांव,01 मई (वेदांत समाचार)। राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने अपने पुत्र के साथ आज मजदूर दिवस पर दिन की शुरुआत बोरे-बासी खाकर विश्व के श्रमिकों को मजदूर दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की।

राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने टिवटर पर वीडियो शेयर कर कहा कि बोर-बासी हर छत्तीसगढ़िया की है पहली पसंद है। अपना आहार अपनी संस्कृति।राजनांदगांव एसपी संतोष कुमार सिंह ने विश्व श्रमिक दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर राजनांदगांव एसपी संतोष कुमार सिंह को सराहा है।

गर्मी में फायदेमंद है बोरे बासी

बोरे बासी विटामिन से भरपूर पौष्टिक आहार है। यह भीषण गर्मी में लू से बचाता है। शरीर को ठंडा रखता है। ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है और गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचाता है। बोरे-बासी संग माड़िया पेज, कोलियरी भाजी और चटनी में विटामिन की प्रचुर मात्रा है,गर्मी के दिनों में यह भोजन शरीर के लिये बेहद लाभदायक और सुपाच्य है। आइए! हम सब करें श्रम का सम्मान और अपनी संस्कृति पर अभिमान।