दुर्ग 22 मई 2026 (वेदांत समाचार) । दुर्ग जिला मुख्यालय से बड़ी हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां आर्य नगर स्थित एक मकान में पति -पत्नी की लाश फांसी पर लटकी मिली, वहीं परिवार के दोनों बच्चों की लाश बिस्तर पर मिली है. आशंका जताई जा रही है कि पति-पत्नी ने बच्चों को पहले जहर देकर मारने के बाद फांसी लगा ली. बहरहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

