छत्तीसगढ़ को अभी तक भारत सरकार की ओर से हज यात्रा के लिए कोटा नहीं मिला

छत्तीसगढ़ को अभी तक भारत सरकार की ओर से हज यात्रा के लिए कोटा नहीं मिला रहा है। ऐसे इस बार असमजस्य की स्थिति निर्मित हो गई। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान ने बताया कि दो साल के बाद हज यात्रा फिर शुरू हुई है। ऐसे में प्रदेश से काफी संख्या में लोग हज यात्रा करने के इच्छुक है। वहीं भारत सरकार ने अभी तक निर्धारित संख्या यानि कोटा तय नहीं कर पाई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश को दो साल पहले 450 से 500 लोगों हज यात्रा के लिए अनुमति देते थे। जबकि हज यात्रियों से 20 अप्रैल तक आनलाइन आवेदन मंगाया गया था।

जानें कौन कर सकते हैं इस बार हज यात्रा

हज कमेटी आफ इंडिया भारत सरकार के सर्कुलर के अनुसार हज यात्रियों का 65 या उससे कम उम्र का होना चाहिए। सऊदी स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा अनुमोदित कोविड-19 वैक्सीन का मुख्य टीकाकरण पूर्ण होना तथा सऊदी अरब में बहार के मुल्कों से आने वाले हज यात्रियों को प्रस्थान के 72 घंटों के भीतर किए गए कोविड-19 पीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट प्रस्तुत करना आवश्यक होगा।

सऊदी हज और उमराह मंत्रालय ने यह भी निर्देश दिया है कि सभी हज यात्रियों को सऊदी हुकूमत द्वारा निर्धारित स्वास्थ्य निर्देशों का पालन करना और हज की रस्में अदा करते समय अपने स्वास्थ्य और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए सभी एहतियाती उपायों का पालन करना अनिवार्य होगा।

इस नियमावली के मद्देनजर हज कमेटी आफ इंडिया भारत सरकार द्वारा हज गाइडलाइन जारी की गई है, जिसके अनुसार- हज 2022 के लिए आवेदन किए ऐसे आवेदक जो 30 अप्रैल 2022 की स्थिति में 65 वर्ष की आयु से ऊपर है वे अपात्र होंगे। ऐसे आवेदको की महिला सह यात्रियों जिनके वे एकमात्र मेहरम है तथा ऐसी महिला सह यात्री जो उनकी कम्पैनियन है उनकी भी हज सीट निरस्त होगी।

देश से 80,000 लोग इस बार करेंगे हज यात्रा

केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि भारत से इस बार करीब 80,000 लोग हज यात्रा पर जाएंगे। इंडोनेशिया के बाद भारत से सबसे ज्यादा लोग हज पर जाएंगे। सभी आरोहण स्थलों पर टीकाकरण और आरटीपीसीआर जांच की व्यवस्था की गई है।