कोरबा 22 मई 2026 (वेदांत समाचार) : नगर पंचायत पाली के वार्डों के लोगों की समस्याओं का निराकरण करने दो दिनी विशेष जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन मंगल भवन पाली में आयोजित किया गया। शिविर में मांग और शिकायतों के लगभग 300 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में पहुंचे लोगों को संबोधित करते हुए नगर पंचायत पाली के अध्यक्ष अजय जायसवाल ने कहा जनसमस्या निवारण शिविर से स्थानीय स्तर पर समाधान संभव है।
लोगों को इन समस्याओं के निराकरण के लिए भटकना पड़ता है। ऐसे में यह शिविर त्वरित निराकरण का एक बेहतर मंच बना है। पहले दिन वार्ड क्रमांक 1 से 7 तक के लोगों के लिए और गुरुवार को दूसरे दिन वार्ड क्रमांक 8 से 15 तक के लोगों के लिए यह शिविर लगाया गया है। पात्र हितग्राहियों को जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर में नगर पंचायत उपाध्यक्ष लखन प्रजापति, पार्षद ज्योति उइके, गीता शुक्ला, दीप्ति शर्मा, पुनीराम पटेल, सोना ताम्रकार, तूफान सिंह राज, अनित कुमार पटेल, भूपेंद्र कुर्रे, सुनील साहू, रीना वर्मा, मोनिका जायसवाल, आशा पटेल भी मौजूद रहे।

