पर्यावरण सरंक्षण के लिए जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर,डीएफओ सहित आम लोगों ने लगाई दौड़

बलौदाबाजार , 23 अप्रैल (वेदांत समाचार)। जिला प्रशासन,बार नवापारा अभ्यारण्य,वन विभाग एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सँयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को पृथ्वी दिवस के मौके पर जिला स्तरीय मैराथन का आयोजन किया गया।

जिला मुख्यालय स्थित वनमंडन कार्यालय में सुबह 6.30 बजे अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर धावकों को रवाना किया गया। साथ ही धावकों के उत्साहवर्धन एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता संदेश देने जनप्रतिनिधियों सहित कलेक्टर डोमन सिंह भी ने दौड लगाई गयी। इस मौके पर संसदीय सचिव एवं विधायक शकुंतला साहू, बलौदाबाजार विधायक प्रमोद शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा, जिलाध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर,जिला पंचायत सदस्य विक्रांत साहू,कलेक्टर डोमन सिंह, डीएफओ के आर बढ़ई उपस्थित रहे। उक्त मैराथन में पुरूष वर्ग में प्रथम पुरस्कार भोज राम साहू,द्वितीय ईश्वर साहू,तृतीय सुनील कुमार साहू को एवं इसी तरह महिला वर्ग में प्रथम पुरस्कार कविता निषाद,द्वितीय,नेहा यादव एवं तृतीय विद्या बान्दे ने हासिल किया।

प्रथम पुरस्कार के रूप में 2100 रुपये,द्वितीय 1100 एवं तृतीय 501 रूपये सहित प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा ने कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन सहित वन विभाग की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण सरंक्षण के लिए ऐसे कार्यक्रम समय समय पर होने चाहिए। उन्होंने सोनबरसा नेचर सफारी को और अधिक आकर्षक बनाने पर जोर दिया। कलेक्टर डोमन सिंह ने कहा कि अब सभी लोग पर्यावरण सरंक्षण के प्रति अधिक जागरूक हुए है। उन्होंने कहा कि जब कभी भी किसी का जन्मदिन हो या अन्य विशेष मौके हो तो निश्चित ही 2 पेड़ हमें लगाना चाहिए। इस तरह के कार्य को दैनिक दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। साथ ही उन्होंने सोनबरसा नेचर सफारी में पर्यटको के सुविधा विस्तार की दृष्टि से आने वाले समय मे होने वाले कार्यो की जानकारी दी। वनमंडल अधिकारी के आर बढ़ई ने विश्व पृथ्वी दिवस मनाने के उद्देश्य एवं उसके इतिहास से अवगत कराया।