सहारा समूह के चेयरमेन सुब्रत राय और उनकी पत्नी पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार…

लखनऊ। सहारा समूह के चेयरमैन सुब्रत राय सहारा पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश पुलिस की टीम गुरुवार को लखनऊ पहुंची। दतिया जिले की कोतवाली पुलिस सुब्रत राय, उनकी पत्नी और 12 अन्य लोगों के खिलाफ गैर जमानती वारंट लेकर आयी है। सहारा समूह के चेयरमैन के खिलाफ दतिया में 14 केस दर्ज हैं।

मध्य प्रदेश पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है कि 14 लोगों के खिलाफ नन बेलेवल वारंट जारी हुआ है। स्थानीय पुलिस के साथ वे सुब्रत राय के आवास पर जाएंगे। अगर सुब्रत राय अपने आवास पर नहीं मिलते हैं तो उनके यहां मौजूद लोगों को वारंट दिया जाएगा। सहारा ग्रुप के चेयरमैन पर दतिया कोतवाली में ढाई करोड़ रुपये के फ्रॉड का केस दर्ज है। इसी मामले में उनकी गिरफ्तारी का आदेश जारी किया गया है। सहारा ग्रुप के चेयरमैन पर दतिया कोतवाली में ढाई करोड़ रुपये के फ्रॉड का केस दर्ज है।

लगभग 6 महीने पहले मध्य प्रदेश के मुरैना जौरा और कैलाश में सहारा इंडिया के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया था। मध्य प्रदेश पुलिस के इंस्पेक्टर रविंद्र शर्मा के अनुसार सुब्रत रॉय के खिलाफ चिटफंड सोसाइटी बनाकर पैसा हड़पने के 14 केस दर्ज हैं, जिसके खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी है। उन्होंने कहा कि सुब्रत रॉय मिलेंगे तो उन्हें गिरफ्तार कर साथ ले जायेंगे। हालाँकि इस बार पुलिस को खाली हाँथ लौटना पड़ा। सभी के खिलाफ नोटिस चस्‍पा कर दी गई है। पुलिस ने पांच मई को आरोपितों को एमपी के दतिया थाने में पेश होने के लिए कहा है।

सहारा कंपनी ने लोगों से पैसा जमा कराया और फिर मैच्योरिटी होने पर पैसा नहीं दिया। बता दें दिसंबर 2021 में गुना की जिला अदालत ने सहारा चेयरमैन सुब्रत रॉय और उनकी पत्नी स्वप्ना रॉय के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था। आपको बता दें के अन्य कई राज्योंके लोग जिन्होंने सहारा में निवेश किया था वे अब भी इस इंतजार में हों कि कब उनकी मेहनत की कमाई उन्हें वापिस मिलेगी। लोग सहारा के दफ्तरों, कोर्ट कचहरी के लगातार कितने सालों से चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उनके पैसे मिलने की उम्मीद अधर में लटकी हुई है।