शादी के बाद पहली बार स्पॉट हुई Alia Bhatt, पिंक सूट में फ्लॉन्ट किया डायमंड रिंग

नई दिल्ली। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जन्मों के लिए एकदूजे के हो गए हैं। 5 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 14 अप्रैल को दोनों ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। वहीं शादी के बाद पहली बार आलिया भट्ट स्पॉट किया गया।

दरअसल, शादी के पांच दिन बाद ही आलिया काम पर वापस लौट आई हैं। इसी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में आलिया पिंक करल के सलवार सूट में नजर आईं जहां उनके चेहरे पर अलग ही ग्लो देखने को मिल रहा है।