Vedant Samachar

शोक समाचार: चंदन शर्मा की माताजी का निधन

Vedant samachar
1 Min Read

कोरबा जिले के बालको नगर निवासी द्विज परिवार के सदस्य भारत अल्युमिनियम कंपनी बालको के कर्मचारी चंदन शर्मा की माताजी ने अपने भौतिक स्वरूप को त्यागकर 23 मार्च 2025 को मृत्यु को प्राप्त किया।

उनके प्रत्यक्ष दर्शन, सानिध्य एवं उनसे व्यक्तिगत साक्षात्कार से परिवार वंचित हो गए। देवी स्वरूपा माता की अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम पाटन, जिला दुर्ग स्थानीय मुक्तिधाम में 24 मार्च 2025 को संपन्न हुई।

परिवार के सभी सदस्यों को इस दुखद समाचार को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की जाती है।

Share This Article