Vedant Samachar

CG Crime News : 7 साल से फरार चिटफंड कंपनी के दो डायरेक्टर गिरफ्तार

Vedant samachar
1 Min Read
Oplus_131072

बिलासपुर, 24 मार्च (वेदांत समाचार)। रतनपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चिटफंड कंपनी PACL इंडिया लिमिटेड के दो फरार डायरेक्टरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम गुरमित सिंह और सुब्रतो भट्टाचार्य हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने PACL कंपनी बनाकर पूरे देश के लोगों से लगभग 70,000 करोड़ रुपये का निवेश कराया था। आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था।

गिरफ्तार आरोपियों में गुरमित सिंह दिल्ली का निवासी है, जबकि सुब्रतो भट्टाचार्य पंजाब का निवासी है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पूरे भारत के अलग-अलग जगहों पर धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने पहले भी कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

Share This Article