फिंगेश्वर तहसील कार्यालय में पीड़ित परिवार का हंगामा, मामा पर घर को कांटों से घेरने का आरोप, सुरक्षा की मांग – vedantsamachar.in

फिंगेश्वर तहसील कार्यालय में पीड़ित परिवार का हंगामा, मामा पर घर को कांटों से घेरने का आरोप, सुरक्षा की मांग


गरियाबंद 21 मई 2026 : फिंगेश्वर तहसील कार्यालय में उस वक्त हंगामे की स्थिति बन गई, जब पतोरी गांव का एक पीड़ित परिवार FIR दर्ज कराने और सुरक्षा की मांग को लेकर तहसील कार्यालय में धरने पर बैठ गया। परिवार का आरोप है कि उनके ही मामा ने घर को चारों ओर से कांटो से घेर रखा है, जिससे पूरा परिवार दहशत में जीने को मजबूर है। पीड़ित राधेलाल साहू का कहना है कि मामले की शिकायत थाना में करने के बावजूद अब तक FIR दर्ज नहीं की गई है। न्याय नहीं मिलने से नाराज परिवार महिलाओं और बच्चों के साथ तहसील कार्यालय पहुंचा और वहीं धरने पर बैठ गया। परिवार ने आरोप लगाया कि डर और असुरक्षा के कारण उन्हें खुले आसमान के नीचे रात बितानी पड़ रही है महिलाओं और छोटे बच्चों के साथ पूरी रात बाहर गुजारने से परिवार काफी परेशान नजर आया। पीड़ित परिवार प्रशासन से सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है राधेलाल ने बताया उसके मामा कोमल राम साहू उसके घर को चारों ओर से कांटो से घेर दिया है। अब FIR नही होने पर परिवार फिंगेश्वर तहसील कार्यालय जमकर हंगामा किए है प्रशासनिक अधिकारी परिवार को समझाने में जुटे है। फिलहाल परिवार न्याय की मांग पर अड़ा हुआ है और प्रशासन से जल्द FIR दर्ज कर सुरक्षा देने की गुहार लगा रहा है।