BIG BREAKING : महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को CBI ने किया गिरफ्तार

मुंबई। सीबीआई ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को भष्ट्राचार के आरोप में किया है। इससे पहले सीबीआई ने देशमुख के निजी सहायक कुंदन शिंदे और सचिव संजीव पलांडे और बर्खास्त सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन वाजे को हिरासत में लिया था।

हाल ही में मुंबई उच्च न्यायलय ने अनिल देशमुख की याचिका पर सुनवाई करने से इन्कार कर दिया था। न्यायाधीश डेरे ने निर्देश दिया कि याचिका को दूसरी पीठ के समक्ष रखा जाए। पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने विशेष सीबीआई अदालत के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें कथित भ्रष्टाचार के एक मामले में उनकी हिरासत की मांग करने वाले सीबीआई के आवेदन को अनुमति दी गई थी।

सीबीआई ने आरोप लगाया कि अनिल देशमुख जानबूझकर जांच एजेंसी की हिरासत से बचने की कोशिश कर रहे थे। इसलिए उन्होंने खुद को सरकारी जेजे अस्पताल में भर्ती कराया। गौरतलब है कि मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह ने आरोप लगाया था कि तत्कालीन गृह मंत्री देशमुख ने पुलिस अधिकारियों को शहर के रेस्तरां और बार से हर महीने 100 करोड़ रुपये वसूलने का लक्ष्य दिया था। वहीं देशमुख ने इन आरोपों को खारिज किया था, लेकिन मुंबई उच्च न्यायालय की ओर से सीबीआई को उनके खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश देने के बाद पिछले साल अप्रैल में राज्य कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था।