BREAKING : गर्मी से बेहाल स्कूली बच्चों को बड़ी राहत, अब सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक लगेंगे स्कूल, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

गर्मी से बेहाल स्कूली बच्चों को बड़ी राहत, अब सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक लगेंगे स्कूल, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

मध्यप्रदेश के जबलपुर में जिला प्रशासन स्कूलों के टाइमिंग में बदलाव किया है। अब जिले में सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक स्कूल लगेंगे। इस संबंध में कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी ने आदेश जारी कर दिया है। इससे पहले जिले में अलग-अलग समय पर स्कूल संचालित हो रहे थे। कुछ स्कूल 7.20 बजे से 12.20 तो कुछ 8 बजे से दोपहर एक बजे और डेढ़ बजे तक संचालित हो रहे थे। लिहाजा स्कूली बच्चों को गर्मी से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

कलेक्टर ने जारी आदेश में कहा है कि वर्तमान में ग्रीष्म ऋतु के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। दोपहर 12 बजे से बाद स्कूलों में पढ़ाई होने से छात्रों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए अब सभी स्कूल दोपहर 12 बजे तक ही संचालित होंगे।