Hit होते ही छोड़ा अपने partner का साथ, एक अभिनेत्री ने तो star बनते ही तोड़ दी सगाई…

 अक्सर सोशल मीडिया ( social media )  पर अभिनेत्रियों के प्यार के किस्से ( love tales )  सुनने को मिलते है, और कई अभिनेत्रियां अपने पहले प्यार से ही शादी कर लेती है, लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों ( actresses )  के बारे मे बताएंगे, जिन्होने अपना Career hits होते ही अपने पहले प्यार को धोखा दे दिया, और अपनी जिंदगी मे आगे बढ़ गई।

रश्मिका मंदाना

रश्मिका मंदाना अपने गजब के लूक के लिए पूरे देश में जानी और पहचानी जाती हैं। पुष्पा के रिलीज होने के बाद रश्मिका पैन इंडिया लेवल की स्टार बन गई। आज हर कोई उनके बारे में जानना चाहता हैं। आपको बता दें कि इन्होने अपनी डेब्यू फिल्म ‘किरिक पार्टी’ के हीरो रक्षित शेट्टी से सगाई कर ली थी, लेकिन फिल्म के रिलीज होकर ब्लॉकबस्टर होने के बाद ही इन्होने रक्षित शेट्टी से अपनी सगाई तोड़ ली, और अब अपने सुपरहिट करियर को इंजॉय कर रही है।

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा आज विराट कोहली के साथ फैमिली लाइफ Enjoy कर रही हैं। दोनो कपल्स की गिनती बॉलीवुड के फेमस कपल के रुप में होती हैं। फिल्म इंडस्ट्री मे डेब्यू करने से पहले अपने मॉडलिंग के दिनों मे अनुष्का शर्मा मॉडल जोहेब यूसुफ को डेट कर रही थी, और दोनों एक साथ ही बैंगलोर से मुंबई फिल्मों मे अपनी किस्मत आजमाने आये थे। अनुष्का शर्मा ने बॉलीवुड फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से डेब्यू किया, और सफल हो गई लेकिन जोहेब यूसुफ को वापस बैंगलोर जाना पड़ा।

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हैं। जिन्होंने वर्ष 2012 में आई फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से हिदी फिल्म इंड्रस्ट्री मे कदम रखा। अपने लगभग एक दशक के करियर में आलिया ने कलंक,हाइवे, उड़ता पंजाब, राजी,कपूर एंड संस और गंगूबाई काठियावाड़ी जैसी फिल्मो मे काम किया हैं। आपको बता दें कि फिल्मों मे डेब्यू करने से पहले ही आलिया भट्ट अपने बचपन के दोस्त अली दादरकर को डेट कर रही थी। दोनों अपने स्कूल के दिनों से ही एक साथ थे, लेकिन फिल्मों मे हिट होने के आलिया भट्ट ने अली का साथ छोड़ दिया, और अपने करियर मे आगे बढ़ गई।

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण आजकल बॉलीवुड की सबसे महंगी अभिनेत्री बन चुकी है। इन्होने अपने करियर मे अब तक कई बेहतरीन फिल्मों को अपने स्टारडम के दम पर हिट करा लिया है। आपको बता दें कि फिल्मों मे डेब्यू करने से पहले अपने मॉडलिंग के समय मे दीपिका पादुकोण मॉडल निहार पंड्या को डेट कर रही थी, लेकिन बॉलीवुड मे कामयाबी मिलने के बाद दीपिका पादुकोण ने निहार पंड्या से ब्रेकअप कर लिया था।

ऐश्वर्या राय

ऐश्वर्या राय और सलमान खान की प्रेम कहानी फिल्म इंडस्ट्री मे काफी चर्चित थी, लेकिन आपको बता दें कि सलमान खान ऐश्वर्या के पहले प्यार नही थे, बल्कि सलमान खान से पहले ऐश्वर्या एक मॉडल राजीव मुलचंदानी को डेट कर रही थी, लेकिन बॉलीवुड मे डेब्यू के बाद ही इन्होने राजीव का साथ छोड़ दिया था।