चैत्र नवरात्रि पर मॉ बम्लेश्वरी देवी डोंगरगढ़ दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, मेला ड्यूटी में सुरक्षा हेतु जिला पुलिस बल, छत्तीसगढ़ आर्मफोर्स, होमगार्ड एवं यातायात के कुल 1000 जवानों को किया गया तैनात

0 पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा मॉ बम्लेश्वरी देवी दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं आवागमन में सहूलियत हेतु मेला ड्यूटी को 04 सेक्टरों में बांट कर लगाया गया ड्यूटी।

0 नवरात्रि के 01 दिन पूर्व पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा ड्यूटी पर तैनात बल को किया गया था ब्रीफ।

0 नवरात्रि के प्रथम दिवस क्षीरपानी परिसर में मेला प्रभारी सेनानी 8वीं वाहिनी राजनांदगांव सरजूराम सलाम द्वारा ड्यूटी वितरण कर जवानों को दिया गया आवश्यक दिशानिर्देश।

0 दुर्ग बाईपास अंजोरा से डोंगरगढ़ तक पैदल यात्रियों के लिए यातायात पुलिस द्वारा किया गया रूट निर्धारण शासन/प्रशासन द्वारा रास्ते में श्रद्धालूओं के विश्राम एवं मेडिकल का किया गया व्यवस्था।

0 एस.पी. संतोष सिंह द्वारा आज पुनः डोंगरगढ़ पहुंच कर नीचे मंदिर, ऊपर मंदिर और पूरे मेला प्रांगण का लिया जायजा।

0 निजात अभियान के तहत् नारकोटिक्स/ड्रग्स व नशे के खिलाफ बैनर, पोस्टर एवं सल्फीजोन जोन बनाकर मेला स्थल पर लगा कर लोगों को किया जा रहा है जागरूक।

राजनांदगांव, 02 अप्रैल (वेदांत समाचार)। दिनांक 02.04.2022 से 10.04.2022 तक मां बम्लेश्वरी डोंगरगढ़ चैत्र नवरात्रि का पर्व मनाया जायेगा। इस दौरान डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी के दर्शनार्थ लाखों की संख्या में दर्शनार्थी आने की संभावना है। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा डोंगरगढ़ मेला ड्यूटी में कानून व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था बनाये रखने एवं सम्पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अलग-अलग जिलों से जिला बल, सीएएफ, होम गार्ड, यातायात पुलिस के कुल 1000 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को 04 सेक्टरों में तैनात किया गया है। सम्पूर्ण मेला प्रभारी सेनानी 8वीं वाहिनी राजनांदगांव सरजूराम सलाम हैं जिनके द्वारा आज छीरपानी स्थल में ड्यूटी पर लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों का ड्यूटी वितरण कर उन्हें ब्रीफ किया गया। यातायात पुलिस द्वारा अंजोरा बाई पास से डोंगरगढ़ तक पैदल यात्रियों के लिए जगह-जगह बैरिकेट व पुलिस जवान तैनात किया गया है साथ ही पैदल यात्रियों के लिए रूट का निर्धारण भी किया गया है।

शासन/प्रशासन द्वारा रास्ते में श्रद्धालूओं के विश्राम एवं मेडिकल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। एस.पी. संतोष सिंह आज पुनः डोंगरगढ़ पहुंच कर नीचे मंदिर, ऊपर मंदिर और पूरे मेला प्रांगण का जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात जवानों के मेस का भी निरीक्षण किया। एस.पी. संतोष सिंह द्वारा नारकोटिक्स/ड्रग्स व नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान निजात के तहत् राजनांदगांव पुलिस द्वारा बैनर, पोस्टर एवं सल्फीजोन जोन बनाकर मेला स्थल पर लगा गया है, पुलिस अधीक्षक द्वारा भी सेल्फीजोन में तस्वीरें ली गई। राजनांदगांव पुलिस द्वारा इस तरह लोगों में को नशे के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है।