वरिष्ठ पत्रकार परितोष चक्रवर्ती का निधन, सीएम बघेल ने जताया शोक

रायपुर 2 अप्रैल (वेदांत समाचार)  साहित्यकार व वरिष्ठ पत्रकार परितोष चक्रवर्ती का निधन हो गया । उनका विगत 5 मार्च से राजधानी के निजी अस्पताल में कैंसर का इलाज चल रहा था। शनिवार सुबह 5.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। अंतिम संस्कार के लिए उनका पार्थिव देह आज दोपहर 3 बजे उनके निज निवास-सी-401, अशोका रतन, खम्हारडीह, रायपुर से देवेन्द्र नगर मुक्तिधाम के लिए ले जाया जाएगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने  साहित्यकार और वरिष्ठ पत्रकार परितोष चक्रवर्ती के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री बघेल ने स्व. चक्रवर्ती के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि परितोष चक्रवर्ती ने आजीवन पत्रकारिता और साहित्य की सेवा की। वे अंतिम समय तक सक्रिय रहे, उनका निधन पत्रकारिता और साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।