स्व. माता बिंदेश्वरी देवी स्मृति फ़ाइनल मैच जे॰एस॰एस॰पी॰एस॰ झारखंड बनी विजेता

0 43 वीं सीनियर राष्ट्रीय महिला फ़ुटबाल प्रतियोगिता

कोरबा 31 मार्च (वेदांत समाचार)। 23 मार्च से प्रारम्भ हुई इस प्रतियोगिता का फ़ाइनल मैच आज सेंट्रल वर्कशॉप मैदान में हरियाणा और जे एस एस पी एस (झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसायटी) राँची झारखंड के मध्य मुक़ाबला हुआ मुख्य अतिथि नंद कुमार बघेल ने दीप प्रज्ज्वलित किया मैदान में खिलाड़ियों को अच्छे खेल के लिए प्रोत्साहित किया एवं शुभकामनाएँ दीं। हरियाणा वि. जे एस एस पी एस के मध्य तेज खेल शुरू से ही दिखने लगा।

खेल के दसवें मिनट में अच्छा तालमेल बनाए हुए हरियाणा ने ओपन नेट का मौक़ा खोया। हरियाणा जहां लम्बे पास एवं ख़ाली जगह का उपयोग कर रही थी वही जे॰एस॰एस॰पी॰एस॰ ने छोटे छोटे पास से खेल रही थी। अपनी ऊँचे क़द का फ़ायदा हरियाणा की टीम उठा रही थी। छोटे क़द की झारखंड की टीम तेज गति का खेल से कड़ी टक्कर दे रही थीं। दोनो टीमों ने कोशिशें बहुत की मगर पहले हाफ़ तो दोनो टीमें गोल नहीं कर पायीं। खेल में कशमकश जारी रहा खेल के अंत तक मुक़ाबला बराबरी ओर रहा और निर्णायक ने पेनाल्टी शूट आउट द्वारा करने का निर्णय लिया। जे॰एस॰एस॰ पी॰ एस॰ ने 4-3 से हरियाणा पर विजय हासिल की। इस तरह झारखंड ने विजेता का ख़िताब अपने नाम किया।


इस मैच के निर्णायक
सेंटर रेफ़री -शिरम सोरेन
असिस्ट.रेफ़री -1. अमन नागरा
असिस्ट.रेफ़री-2 – लक्ष्मण प्रसाद
4 th रेफ़री – अमरसेन सुंडी थे।