भूसा ट्रक पलटने से 1 की मौत, 4 घायल

धमतरी 31 मार्च (वेदांत समाचार)  सिहावा रोड में केरेगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुम्हड़इन मंदिर के पास भुसा भरे ट्रक के पलटने से उसमें बैठे  एक मजदूर की मौत हो गई। ड्राइवर सहित चार लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। इसमें से दो गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सीजी 8 एल 2476 आईसर ट्रक में भूसा भरकर परसापानी से रायपुर जा रहे थे।

ग्राम कुम्हड़ा के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गया। उसमें सवार सभी 4 मजदूर में से एक की मौत हो गई।  2 मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं, और 2 को मामूली चोट आई है। मृतक लोमन ठाकुर ग्राम पेंड्री जिला दुर्ग का निवासी है। गंभीर रूप से घायलों में चेतन साहू और फकीर साहू हैं। ड्राइवर गुरेंद्र साहू 26 वर्ष के साथ एक मजदूर संतराम साहू है। सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग 2 के नितेंद्र पांडे नैन दास बांधे और चमन ध्रुव मौके पर पहुंचे। तब तक केरेगांव पुलिस भी आ चुकी थी। हाईवे पेट्रोलिंग और 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर चेतन और फकीर की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।