विशाल सिंह राजपूत एनएसयूआई के प्रदेश सचिव बने

कोरबा 29 मार्च (वेदांत समाचार)। विशाल सिंह राजपूतको भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई के छत्तीसगढ़ का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है। विशाल सिंह राजपूत इसके पहले एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष थे। एनएसयूआई के छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडये की ओर से उनके मनोनयन का पत्र जारी किया गया है। विशाल सिंह के मनोयन पर एनएसयूआई के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है और उम्मीद जताया है कि इससे संगठन को और मजबूती मिलेगी।

प्रदेश अध्यक्ष के हवाले से जारी पत्र में बताया गया है किविशाल सिंह का मनोनयन , नवनियुक्त प्रदेश सचिव विशाल सिंह राजपूत ने नए दायित्व के लिए केंद्रीय और प्रांतीय नेतृत्व का आभार जताया है और कहा है कि संगठन की मजबूती के लिए वह प्रतिबद्ध हैं। पार्टी नेतृत्व की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए वह हर स्तर पर प्रयास करेंगे।