विधानसभा अध्यक्ष का जांजगीर-चांपा जिला भ्रमण कार्यक्रम

जांजगीर-चांपा 25 मार्च (वेदांत समाचार)  विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत 26 से 28 मार्च तक जिले के भ्रमण पर रहेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 26 मार्च को सुबह 10 बजे स्पीकर हाउस रायपुर से प्रस्थान कर दोपहर 12.30 बजे ग्राम केरा पहुंचेंगे और यहां शहीद प्रतीक आदित्य की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। दोपहर 1 बजे ग्राम केरा से प्रस्थान कर 2 बजे ग्राम अफरीद पहुंचेंगे और यहां स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। डॉ महंत शाम 4 बजे अफरीद से प्रस्थान कर 4.15 बजे ग्राम कमरीद आएंगे, यहां स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। शाम 5.15 बजे ग्राम कमरीद से कोरबा जिले के लिए प्रस्थान करेंगे।

डॉ. महंत 27 मार्च को प्रात: 11 बजे कोरबा से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे सक्ती पहुंचेंगे। वे सक्ती में मितानिन सम्मेलन, शिक्षक अलंकरण समारोह और सक्ती अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। शाम 5 बजे सक्ती से प्रस्थान कर उनका 5.30 बजे ग्राम बेल्हाडीह आगमन व गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

शाम 6.30 ग्राम बेल्हाडीह से प्रस्थान कर 7.30 बजे चांपा आगमन व स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। रात 9 बजे चांपा से प्रस्थान कर 9.30 बजे ग्राम सारागांव आगमन व रात विश्राम करेंगे। वे 28 मार्च को सुबह 11 बजे ग्राम सारागांव से प्रस्थान कर सुबह 11.15 बजे सोनियापाठ आएंगे एवं एनीकट निर्माण कार्य (सोननदी) के भूमि पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। सुबह 11.45 बजे ग्राम सोनियापाठ से प्रस्थान कर चांपा आगमन व स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। दोपहर 2 बजे चांपा से रायपुर हेतु प्रस्थान करेंगे।