महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष डिसूजा का आज छत्तीसगढ़ प्रवास

रायपुर (वीएनएस)। राष्ट्रीय महिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष नीटा डिसूजा 25 मार्च को सुबह 8:45 को रायपुर विमानतल पर पहुंचेंगी। कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नीटा डिसूजा छत्तीसगढ़ रायपुर में पहली बार आ रही है।महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने विमानतल पर स्वागत किया जायेगा।

कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने बताया कि प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक में महिला कांग्रेस की कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नीटा डिसूजा, डिजिटल सदस्य प्रभारी विशाल मिडा,राज्यसभा सांसद एवं महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष फूलोंदेवी नेताम, छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस के प्रभारी सुनीता सेहरावत जी शकुन डहरीया जी की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में दोपहर 12 बजे आयोजित होगा। महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक में प्रदेश के पदाधिकारी,सभी जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष उपस्थित होगें।