रीजन चेयरमेन ने की लायंस क्लब कोरबा वेस्ट ऊर्जा सिटी में आधिकारिक यात्रा

कोरबा,24 मार्च ( वेदांत समाचार)। को लायनवादी परंपरानुसार सिद्धी वाटिका जमनीपाली में लायंस क्लब कोरबा वेस्ट ऊर्जा सिटी के वार्षिक सेवा कार्यो एवं सदस्यो से रूबरू होने के लिए रीजन 5 के रीजन चेयरमेन लायन नूतन राजवाड़े जी की आधिकारिक यात्रा बड़े ही मैत्रीपूर्ण वातावरण में संपन्न किया गया।

उक्त आधिकारिक यात्रा में सर्वप्रथम लायंस क्लब कोरबा वेस्ट ऊर्जा सिटी के अध्यक्ष, सचिव एवं वरिष्ठ लायन सदस्यो द्वारा रीजन चेयरमेन लायन नूतन राजवाड़े, रीजन सचिव लायन सुरेन्द्र कुमार डनसेना का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। स्वागत पश्चात् क्लब अध्यक्ष लायन आर.डी.सिंह जी द्वारा सत्र 2021-22 में अब तक किये गये सेवा कार्यो के साथ आगामी सेवा कार्य योजनाओ की संक्षिप्त जानकारी दी। इसके बाद रीजन चेयरमेन द्वारा क्लब के द्वारा वार्षिक दस्तावेज जैसे एलबम, स्क्रेप बुक, मिनट्स रजिस्टर की समीक्षा की गई। अवलोकन उपरान्त रीजन चेयरमेन द्वारा क्लब के सभी लायन सदस्यो को उनके द्वारा किये गये सेवा कार्यो एवं सहयोग की सराहना करते हुये उन्हें लायंस पिन से सम्मानित किया। वही रीजन चेयरमेन की उपस्थिति में क्लब सदस्यो के साथ मिलकर माताश्री रामसती देवी जी का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया। रीजन चेयरमेन की आधिकारिक यात्रा उपरान्त क्लब द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह एवं रात्रिभोज में सभी सदस्यो ने आनंद लिया।

उक्त आधिकारिक यात्रा में क्लब अध्यक्ष लायन आर.डी.सिंह, सचिव लायन एम.एस.पांडेय, कोषाध्यक्ष लायन एम.के.सिंह, लायन सर्वजीत सिंह, लायन के.आर.देशमुख, लायन बाबुल दत्ता, लायन जी.आर.कुम्मारे, लायन विजय अग्रवाल, लायन ज्ञानसिंह, लायन दिलीप सेठ, लायन शशी चौकसे, लायन ब्रजेश तिवारी एवं अन्य लायन सदस्य उपस्थित थे।