कोरबा पूर्वांचल सर्व समाज विकास समिति का हर्षोल्लास के साथ होली मिलन समारोह संपन्न 

कोरबा 23 मार्च (वेदांत समाचार) पूर्वांचल सर्व समाज विकास समिति द्वारा डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सभा भवन के प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ होली मिलन समारोह संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मान. राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल जी एवं विशिष्ट अतिथि नगर पालिक निगम के महापौर राज किशोर प्रसाद जी रहे। सभी ने गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली त्यौहार की बधाइयां दी। अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथी जयसिंह अग्रवाल ने पूर्वांचल वासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि वे कोरबा क्षेत्र में सभी समाज के लोगों के विकास एवं उन्नति के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहते है और सभी के सुख-दुःख में सहभागिता निभाते रहते हैं।

निगम के महापौर राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र में प्रथम सेवक के रूप में सेवा करने का जो सुअवसर प्राप्त हुआ है उसे माननीय राजस्व मंत्री जी के मार्गदर्शन में निष्ठापूर्वक निर्वहन करने में लगे हुए है इसमें सभी जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक सदस्यों का सहयोग मिलता रहता है।
कोरबा पूर्वांचल सर्व समाज विकास समिति के अध्यक्ष में ठाकुर अवधेश सिंह जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि जिस प्रकार होली पर्व में सारे रंग होते हैं

यह रंग आपसी भाईचारा का प्रतीक होते हैं ठीक उसी प्रकार पूर्वांचल सर्व समाज विकास समिति कोरबा में सर्व समाज अपनी सहभागिता निभाते है कोरबा पूर्वान्चल सर्वसमाज विकास समिति सभी समाजो का  प्रतिनिधित्व करती है एवं आपसी भाईचारा का प्रतीक है हम एक फूलो की हार में फूल की तरह है हम सब सदैव संगठित रहते हैं एवं कोरबा के विकास में सदैव आगे रहते हैं। होली एक ऐसा रंगबिरंगा त्योहार है, जिस हर धर्म के लोग पूरे उत्साह और मस्ती के साथ मनाते हैं। प्यार भरे रंगों से सजा यह पर्व हर धर्म, संप्रदाय, जाति के बंधन खोलकर भाई-चारे का संदेश देता है। इस दिन सारे लोग अपने पुराने गिले-शिकवे भूल कर गले लगते हैं और एक दूजे को गुलाल लगाते हैं। बच्चे और युवा रंगों से खेलते हैं।


इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विभिन्न समाजो के गणमान्य नागरिक सहित सर्व राजेन्दर सिंह, आर.के. सिंह, ए.एल.शर्मा, अरविंद शर्मा, अमरजीत सिंह, चित्रकेत गुप्ता, संजय सिंह, युके सिंह, विजय सिंह, शाकिर अंसारी, आरीफ खान, बच्चु सिंह, कमलेश सिंह, दिनेश सिंह, योगेन्द्र शर्मा, सुरेन्द्र यादव, बंटी शर्मा, मन्टू सिंह, आर.एम द्विवेदी, संजय झा, इन्द्रमोहन झा, सावरेलाल पाण्डेय, संजय यादव, अब्दुल रजा, ठाकुर विजय सिंह एवं सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।