20 फीट ऊंचे ओवरब्रिज से नीचे गिरी स्कार्पियो,हादसे में नेट बॉल प्लेयर गंभीर रूप से घायल

भिलाई 20 मार्च (वेदांत समाचार)।एक तेज रफ्तार स्कार्पियो वाहन 20 फीट ऊंचे रेलवे ओवर ब्रिज से नीचे गिर गई। काफी ऊंचाई से गिरने पर गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। गनीमत यह रही इसमें किसी की जान नहीं गई। गाड़ी में अकेले ड्राइवर ही थी। उसको काफी चोटें आई हैं। उसे उपचार के लिए सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ड्राइवर की हालत गंभीर बताई जा रही है।

छावनी थाना प्रभारी विशान सोन ने बताया कि उत्तम टाकीज सड़क 2 पावर हाउस निवासी प्रशांत जैकब (25 वर्ष ) स्कापिर्यों से रात 9.30 बजे सेक्टर 6 के लिए निकला था। रात 12 बजे वह वहां से लौट रहा था। वह पावर हाउस ब्रिज को पार कर रहा था। इसी दौरान दो बाइक सवार अचानक से उसके बगल में आ गए। उन्हें बचाने के चक्कर में वह अपना संतुलन खो बैठा और उसकी गाड़ी रेलवे ओवरब्रिज के नीचे गिर गया। दुर्घटना में प्रशान्त गाड़ी में फंसा रहा। आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से गाड़ी के बाहर निकाला और उपचार के लिए सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती कराया। छावनी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वह ब्रिज जहां से गिरी है गाड़ी

वह ब्रिज जहां से गिरी है गाड़ी

नेट बॉल का खिलाड़ी है प्रशांत
स्कार्पियो चालक प्रशांत नेट बॉल का खिलाड़ी है। प्रशांत के पिता राजेन्द्र जैकब बीएसपी से रिटायर्ड हैं। उनकी मां स्वास्थ्य विभाग में नर्स के पद से सेवानिवृत्त हो चुकी हैं। घटना में युवक को काफी अंदरूनी चोटें आई हैं। डॉक्टरों का कहना है कि उसके चेस्ट में अंदरूनी चोट है।