SECL के राजस्व निरीक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली,पुलिस ने शव के पास से सुसाइड नोट बरामद किया

बिलासपुर। जिले में SECL के राजस्व निरीक्षक (Revenue Inspector) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव के पास से सुसाइड नोट (Suicide note) बरामद किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि बीमारी से तंग आकर आत्महत्या कर रहा हूं। किसी का कोई दोष नहीं है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र (सरकंडा थाना क्षेत्र) की है।

जानकारी के अनुसार श्यामलाल पनिका (shyamlal panika) पिता रन्नीलाल (59 साल) चिरमिरी स्थित SECL (SECL at Chirmiri) में राजस्व निरीक्षक के पद पदस्थ थे। बीते कुछ समय से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। इसकी वजह से उनका अपोलो अस्पताल (Apollo Hospital) में इलाज चल रहा था। वे 4 मार्च को अस्पताल में भर्ती हुए और उन्हें 14 मार्च को डिस्चार्ज किया गया। वे हार्ट के पेशेंट (heart patients) थे और शुगर, ब्लड प्रेशर (sugar, blood pressure) भी था।

सरकंडा के विजयापुरम कॉलोनी की घटना

श्यामलाल ने सरकंडा के विजयापुरम कॉलोनी (Vijayapuram Colony) में भी मकान खरीदा था। जहां रहकर उनका बेटा आशीष पढ़ाई कर रहा है। यहां रहकर उनके श्यामलाल अपना इलाज करा रहे थे। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद वे कॉलोनी में ही थे। सुबह आशीष कुछ सामान खरीदी करने के लिए बाहर निकला था। वापस आने पर देखा कि उसके पिता फंदे पर लटक रहे थे और उनकी मौत हो गई है। उसने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। जांच के लिए पहुंची पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

बेटा बोला- सामान्य थे पापा, आत्महत्या करेंगे बिल्कुल नहीं पता था
इधर, इस घटना के बाद आशीष ने पुलिस को बताया कि उसके पापा अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद ठीक थे। सामान्य बातचीत कर रहे थे। वे आत्महत्या कर लेंगे इसका बिल्कुल आभास नहीं था। मुझे पता होता तो मैं उन्हें अकेले छोड़कर कभी नहीं जाता।
परिवारवालों को दी सूचना
आशीष ने इस घटना की जानकारी अपने परिवारवालों को भी दी। खबर मिलते ही परिजन चिरमिरी से बिलासपुर आने के लिए निकल गए हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के बाद उसे परिजन को सौंप दिया है।