दिशा दर्शन भ्रमण बस को महिला आयोग की सदस्य और कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जांजगीर-चांपा, 15 मार्च, (वेदांत समाचार)। जिले अंतर्गत संचालित महिला स्व सहायता समूहों की अध्यक्ष एवं सदस्यों को दिशा दर्शन भ्रमण कार्यक्रम हेतु जिला-डिंडोरी करंजिया (म.प्र.) के लिये आज राज्य महिला आयोग की सदस्य सुश्री शशिकांता राठौर और कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने कलेक्टर कार्यालय प्रांगण से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

 

महिलाएं वहां महिला स्व सहायता समूह के उत्कृष्ठ उत्पादित कार्यो का अवलोकन करेंगी।
उक्त दिशा दर्शन कार्यक्रम के लिये श्रीमती अणिमा मिश्रा, परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना डभरा, जिला जांजगीर-चांपा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है तथा पूरे जिले के 10 परियोजनाओं के 1-1 पर्यवेक्षक को समूह की महिलाओं को जिला जांजगीर-चांपा से करंजिया तक ले जाने एवं करंजिया से जिला जांजगीर-चांपा वापस लाने तक के लिये देखरेख एवं संपूर्ण जवाबदारी हेतु संबंधित पर्यवेक्षकों को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास राजेन्द्र कश्यप, अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।