Vedant Samachar

Team India के हॉकी स्टार्स मंदीप सिंह और उदिता दहान ने जालंधर में रचाई शादी, देखें खूबसूरत वीडियो…

Vedant samachar
1 Min Read

भारतीय हॉकी स्टार्स मंदीप सिंह और उदिता दहान ने 21 मार्च को पंजाब के जालंधर में शादी रचा ली. यह जोड़ी मैदान पर कई मौकों पर देश का नाम रोशन कर चुकी है और अब एक साथ नई जिंदगी की शुरुआत कर रही है.

शादी का यह खास मौका एक निजी समारोह में संपन्न हुआ, जिसमें परिवार के करीबी सदस्य मौजूद रहे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हॉकी के प्रति दोनों का प्यार ही उन्हें करीब लाया और महामारी के दौरान इनका रिश्ता और गहरा हुआ. बता दें कि मंदीप सिंह भारतीय पुरुष हॉकी टीम में फॉरवर्ड के रूप में खेलते हैं, जबकि उदिता दहान भारतीय महिला हॉकी टीम में डिफेंडर की भूमिका निभाती हैं.

शादी के बंधन में बंधे मनदीप सिंह और उदिता दुहन

https://www.instagram.com/reel/DHdlz-BRBYl/?igsh=dnF6em9lb2dyb2s0
Share This Article