KORBA सड़क हादसा, 3 लोगों की मौत, रायपुर से अंबिकापुर की तरफ जा रही थी कार, सामने से आई ट्रक ने मार दी टक्कर


कोरबा। कोरबा में हुए भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि कार सवार लोग रायपुर की तरफ से अंबिकापुर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आई ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। जिसके चलते 2 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।1.पंकज कुमार झा पिता शरादानंद झा उम्र (45) रामनागर रायपुर थाना खमरदडीह।2. बुद्धिनाथ झा पिता फुलकान्त झा उम्र (30) पता बेला, थाना बांगो बड़की। 3. रमेश कुमार सिंह पिता नारायण सिंह उम्र (60 ) उदयपुर थाना । हादसा बांगो थाना क्षेत्र में हुआ है। जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह 6 से 6.30 बजे के बीच हुआ है। घटना की जानकारी तब सामने आई है जब आस-पास के लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को देखा। इसके बाद पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। आस-पास के लोग ही एक घायल शख्स को लेकर अस्पताल गए थे। जहां उपचार के दौरान एक शख्स की मौत हो गई।इधर, घटना के बाद से ही ट्रक ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार है। पुलिस ट्रक के नंबर के आधार पर जांच कर रही है। वहीं मृतकों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। मगर अब तक मृतकों के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिला है। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया है।