योगी आदित्यनाथ के भव्य जीत पर विश्व हिंदू महासंघ महिला प्रकोष्ठ ने खुशियां मनाई गई


कोरबा,11 मार्च (वेदांत समाचार)। विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष परम आदरणीय महंत योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश में भव्य जीत पर आज विश्व हिंदू महासंघ महिला प्रकोष्ठ जिला कोरबा द्वारा राम जानकी मंदिर में प्रभु राम जी की स्तुति कर दीप प्रज्वलित , ढोल नगाड़े , आतिशबाजी , रंग गुलाल खेल व मिठाइयां बांटकर उत्साह से खुशियां मनाई गई ।

इस अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष श्रीमती ज्योति वर्मा जी , जिला सचिव सुधा झा , जिला सह सचिव प्रीति स्वर्णकार , जिला उपाध्यक्ष रितु चौरसिया जी , जिला कोषाध्यक्ष शिल्पी वर्मा , जिला सह मीडिया प्रभारी श्रीमती रीना बरेठ , सम्मानीय वरिष्ठ श्रीमती मोहिनी देवी स्वर्णकार ,श्रीमती सुषमा दानी , श्रीमती उमा भारती सराफ जी , श्रीमती रुकमणी नायर जी , श्रीमती राखी तारक , श्रीमती उषा सिंह , श्रीमती उमा राठौर , श्रीमती प्रतिभा राठौर , श्रीमती इंदू राजपूत , सिमरन विश्वकर्मा जी , स्वाति कश्यप जी , पुष्प लता साहू , आशा राठौर , दुर्गा महंत , निक्की वर्मा , एवं अन्य महिलाएं उपस्थित रही।