बिलासपुर, 30 मार्च 2026। South Eastern Coalfields Limited (एसईसीएल) मुख्यालय बिलासपुर में 31 मार्च 2026 को सेवानिवृत्त होने वाले चार कर्मियों को सोमवार को भावभीनी विदाई दी गई। मुख्यालय स्थित सीएमडी कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें शाल, श्रीफल और पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त देयकों का चेक भी प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी सुनील कुमार, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) रमेश चन्द्र महापात्र सहित विभिन्न विभागाध्यक्ष, श्रम संघ प्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों में सी.डी.एन सिंह (महाप्रबंधक, वित्त विभाग), जी श्यामला राव (महाप्रबंधक, कल्याण विभाग), राम विनय कुमार (महाप्रबंधक, उत्खनन विभाग) तथा राज (सुरक्षा उपनिरीक्षक, सुरक्षा विभाग) शामिल हैं।
इस अवसर पर शीर्ष प्रबंधन ने अपने उद्बोधन में कहा कि सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों ने अपने कार्यकुशलता और समर्पण से एसईसीएल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य और सुखद पारिवारिक जीवन की कामना की गई।
वहीं, सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी कंपनी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एसईसीएल में कार्य करना उनके लिए गर्व का विषय रहा। उन्होंने कहा कि यहां का कार्य वातावरण सहयोगात्मक है, जहां सभी कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं।
कार्यक्रम का संचालन एवं सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती सविता निर्मलकर ने किया।
