“एक स्थायी कल के लिए आज लैंगिक समानता” थीम के साथ मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

अंबिकापुर; 09 मार्च (वेदांत समाचार)। अदाणी फाउंडेशन द्वारा “एक स्थायी कल के लिए आज लैंगिक समानता” की सोच के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया| उदयपुर विकासखंड के ग्राम साल्हि में स्थित अदाणी कौशल विकास केंद्र में आयोजित किये गए इस क्रायक्रम में राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (आर आर वी यू एन एल) के परसा ईस्ट केते बासेन (पी ई के बी) कोयला खदान के आसपास के 14 ग्रामों की स्व-सहायता समूहों तथा महिला उद्यमी बहुउद्देशीय सहकारी समिति (मब्स) सहित लगभग 250 महिलाओं को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अदाणी इंटरप्राइजेज लिमिटेड (ए ई एल) के सरगुजा क्लस्टर हेड श्री मनोज कुमार साही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए| इसके साथ ए ई एल के ही श्री अमित तिवारी – हेड फाइनेंस, श्री विजय जैन – जीएम प्रोजेक्ट और श्री मुनीश सूद – हेड सिविल भी कार्यक्रम में शामिल हुए|

सम्मान समारोह का मुख्य उद्देश्य पी ई के बी के आसपास के ग्रामों की ऐसी सशक्त महिलाओं को प्रोत्साहित करना है जिन्होंने महिलाओं की सांस्कृतिक, राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक उपलब्धियों के साथ लैंगिक समानता और महिलाओं के खिलाफ हिंसा और दुर्व्यवहार जैसे मुद्दों के खिलाफ साहस दिखाते हुए सफलता का परचम लहराया है।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री साही ने अदानी फाउंडेशन के मार्गदर्शन में ग्रामीण महिलाओं के उत्थान और उनके सशक्तिकरण के लिए मब्स द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

समारोह के दौरान महिलाओं द्वारा उनके सामाजिक व आर्थिक विकास की यात्रा को साझा करते हुए kai मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी प्रस्तुत किया गया | कार्यक्रम का सफल संचालन स्वसहायता समूहों की महिलाओं तथा मब्स की अध्यक्ष श्रीमती वेदमती उइके, उपाध्यक्ष श्रीमती अमिता सिंह तथा सदस्य श्रीमती बंधन पोर्ते और श्रीमती वीना देवी देवांगन द्वारा किया गया।

उल्लेखनीय है कि आर आर वी यू एन एल के निगमित सामाजिक सरोकारों के तहत अदाणी फाउंडेशन पी ई के बी के आसपास के 14 ग्रामों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका संवर्धन और अधोसंरचना विकास के विभिन्न कार्यक्रम संचालित करता है| इसी तारतम्य में मब्स के अंतर्गत ये महिलाएँ अपने तथा अपने परिवार के जीविकोपार्जन के लिए कई तरह की गतिविधियों में सम्मिलित हो कर आय अर्जन कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहीं है| वहीं दूसरी तरफ इन महिलाओं का समूह ग्राम स्वच्छता के लिए स्वच्छ ग्राम स्वस्थ ग्राम अभियान को चला कर ग्रामीणों को स्वच्छ रखने के फायदों से अवगत कराता रहता है| जिससे ग्रामों में महिला सशक्तिकरण से सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन देखने को मिल रहा है।

अदाणी फाउंडेशन के बारे में:

1996 में स्थापित, अदाणी फाउंडेशन वर्तमान में 18 राज्यों में सक्रिय है, जिसमें देश भर के 2250 गाँव और कस्बे शामिल हैं। फाउंडेशन के पास प्रोफेशनल लोगों की टीम है, जो नवाचार, जन भागीदारी और सहयोग की भावना के साथ काम करती है। वार्षिक रूप से 3.2 मिलियन से अधिक लोगों के जीवन को प्रभावित करते हुए अदाणी फाउंडेशन चार प्रमुख क्षेत्रों- शिक्षा, सामुदायिक स्वास्थ्य, सतत आजीविका विकास और बुनियादी ढा़ंचे के विकास, पर ध्यान केंद्रित करने के साथ सामाजिक पूंजी बनाने की दिशा में काम करता है। अदाणी फाउंडेशन ग्रामीण और शहरी समुदायों के समावेशी विकास और टिकाऊ प्रगति के लिए कार्य करता है, और इस तरह, राष्ट्र-निर्माण में अपना योगदान देता है।