BREAKING : कर्मचारियों को CM भूपेश ने दिया होली गिफ्ट, पुरानी पेंशन योजना लागू करने किया ऐलान

छत्तीसगढ़ 09 मार्च (वेदांत समाचार)। बजट में कर्मचारियों को भूपेश सरकार ने बड़ी सौगात  दी है। राजस्थान की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मुख्यमंत्री ने घोषणा की है।


बजट भाषण में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान करते हुए 2004 के बाद भी नियुक्त हुए कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने की घोषणा की है। इसका लाभ प्रदेश के तीन लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा।


राजस्थान में बजट में अशोक गहलोत ने पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा की थी, जिसके बाद से ही छत्तीसगढ़ के कर्मचारी संगठनों की मांग पुरानी पेंशन बहाली को लेकर तेज हो गयी थी। पिछले दिनों कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित कई विधायकों ने भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखा था और राजस्थान की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की थी।


आज की घोषणा के बाद 2004 के बाद नियुक्त हुए 2 लाख 96 हजार कर्मचारियों-अधिकारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिलेगा। भूपेश सरकार की कर्मचारियों की ये बड़ी सौगात है।