पत्नी ने दांत से काटा पति का प्राइवेट पार्ट,संबंध बनाने के लिए पति करता रहा कोशिश, गहने-नकदी लेकर हुई फरार

कौशांबी। उत्‍तर प्रदेश के कौशांबी जनपद से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नई नवेली दुल्‍हन (Newly Wed Woman) ऐसा कांड कर दिया, जिसके बारे में सुनकर हर कोई हैरान है। दुल्‍हन ने पहले तो पतिसाथ सुहागरात (Suhagraat) मनाने से आनाकानी करती रही। फिर जब पति ने एक दिन अपनी पत्‍नी संग शारीरिक संबंध (Physical relationship) बनाने की कोशिश की तो महिला ने अपने ही पति के प्राइवेट पार्ट पर दांत काट (cut teeth on private part) लिया। इससे पीड़ित शख्‍स बेड पर कराहने लगा। वहीं, नवविवाहिता नकदी और गहने लेकर फरार हो गई। पुलिस को शक है कि ‘लुटेरी दुल्‍हन’ (‘robber bride’) ने लूटपाट के कांड को अंजाम देने की नीयत से ही शादी की और सबकुछ लूटकर फरार हो गई। तहरीर के आधार पर स्‍थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पति के साथ खौफनाक वारदात को अंजाम देने की यह घटना कौशांबी जनपद (Kaushambi District) के कोखराज क्षेत्र के एक गांव की है। महिला ने शादी के बाद शारीरिक संबंध बनाने का विरोध करते हुए पति के प्राइवेट पार्ट (private part) पर दांत काट लिया। पीड़ित शख्‍स ने बताया कि उनकी शादी मीरजापुर के विंध्‍याचल में 27 जनवरी को हुई थी। शादी समारोह प्रयागराज (Prayagraj) के एक गेस्‍ट हाउस में हुआ था। शादी के बाद ससुराल पहुंची युवती ने पति को सुहागरात के दिन भी शारीरिक संबंध नहीं बनाने दिया। युवक का कहना है कि उनकी पत्‍नी लगातार कोई न कोई बहाना बनाकर सुहागरात मनाने से आनकानी करती रही। 22 फरवरी की रात को युवक ने नई नवेली दुल्‍हन (new bride) के साथ सुहागरात मनाने की कोशिश के तहत शारीरिक संबंध बनाना चाहा तो तो महिला ने उसे खौफनाक बना दिया।

बोलीं- पुत्री धर्म निभा रही हूं – पीड़ित शख्‍स का आरोप है कि शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश के दौरान पत्‍नी ने उनके प्राइवेट पार्ट पर दांत गड़ा दिया, जिससे वह कराह उठे। युवक का कहना है कि दुल्‍हन ने इस मौके का फायदा उठाते हुए तकरीबन 65 हजार नकद और गहने लेकर फरार हो गई। इसके बाद हैरान परेशान पति पुलिस के पास जा पहुंचा।  घटनाक्रम को सुनकर पुलिस भी दंग रह गई। फिलहाल इस मामले में तहरीर के आधार पर छानबीन शुरू कर दी गई है।

दूसरे कमरे में चला गया था पति – दुल्‍हन की हरकत से नाराज होकर युवक दूसरे कमरे में चला गया था। इधर, लुटेरी दुल्‍हन पैसे और गहने समेटकर फरार हो गई। स्‍थानीय पुलिस को शक है कि लूटपाट के इरादे से ही युवती ने शादी की थी और मंसूबे में कामयाब होते ही रफूचक्‍कर हो गई। अब आरोपी लुटेरी दुल्‍हन का पता लगाया जा रहा है।