Vedant Samachar

जैकसन ग्रुप ने सौरव गांगुली को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सतत विकास की दिशा में बड़ा कदम

Vedant samachar
3 Min Read

नई दिल्ली, 26 मार्च 2026। भारत की प्रमुख ऊर्जा और इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी Jakson Group ने पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली के साथ साझेदारी कर बेहतर और सतत भविष्य की दिशा में अहम कदम बढ़ाया है। देश में तेजी से बढ़ते नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र के बीच यह पहल कंपनी के विज़न को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

कंपनी ने पहली बार किसी बड़े चेहरे को ब्रांड एंबेसडर बनाया है, जिसका उद्देश्य अपनी पहचान को और मजबूत करना तथा विकास की गति को तेज करना है। इस साझेदारी के माध्यम से जैकसन ग्रुप स्वच्छ और सतत ऊर्जा के अपने विज़न को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की योजना पर काम करेगा।

आठ दशकों से अधिक की विरासत रखने वाला जैकसन ग्रुप भरोसे और इनोवेशन के आधार पर अपनी पहचान बना चुका है। अब सौरव गांगुली की लीडरशिप और नई सोच से प्रेरणा लेकर कंपनी भविष्य के ऊर्जा और इंफ्रास्ट्रक्चर समाधान देने की दिशा में खुद को और मजबूत करने पर जोर दे रही है।

जैकसन ग्रुप के चेयरमैन समीर गुप्ता ने कहा कि सौरव गांगुली नेतृत्व, दृढ़ता और उत्कृष्ट प्रदर्शन के प्रतीक हैं, जो कंपनी के मूल्यों से मेल खाते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि गांगुली की विश्वसनीयता से ब्रांड को मजबूती मिलेगी और कंपनी के सस्टेनेबल सॉल्यूशंस को देश-विदेश में तेजी से अपनाया जाएगा।

वहीं, सौरव गांगुली ने कहा कि जैकसन ग्रुप का कार्यक्षेत्र डिस्ट्रीब्यूटेड पावर, सोलर एनर्जी, ग्रीन फ्यूल और इंफ्रास्ट्रक्चर तक फैला हुआ है, जो वर्तमान समय में बेहद प्रासंगिक है। ऐसे संगठन के साथ जुड़ना उनके लिए गर्व की बात है, जो भारत के ऊर्जा परिवर्तन और हरित भविष्य में योगदान दे रहा है।

यह साझेदारी कंपनी के व्यापक बिजनेस मॉडल को और मजबूती देती है, जिसमें मैन्युफैक्चरिंग, प्रोजेक्ट डेवलपमेंट, ईपीसी और ओ एंड एम सेवाएं शामिल हैं। साथ ही, कंपनी भविष्य में तकनीक और मानव संसाधन पर भी फोकस बढ़ाकर दीर्घकालिक सतत विकास सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रही है।

जैकसन ग्रुप अपनी मजबूत विरासत, नवाचार और ग्राहक-केंद्रित सोच के साथ ऊर्जा और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है और एक स्वच्छ व हरित भविष्य के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।

Share This Article