[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

रफ्तार का कहर; 13 बेजुबान गायों को हाईवा ने कुचला, 10 की मौत…

जांजगीर-चांपा, 26 मार्च (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा से एक बार फिर तेज रफ्तार का खौफनाक मंजर सामने आया है, जहां बेजुबान जानवरों पर मौत बनकर टूटी एक बेलगाम हाईवा। मुलमुला थाना क्षेत्र के आरस मेटा मोड़ पर बीती रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब तेज रफ्तार हाईवा ने सड़क किनारे मौजूद 13 गायों को अपनी चपेट में ले लिया।

इस दर्दनाक हादसे में 10 गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी गंभीर रूप से घायल बताई जा रही हैं। घटना के बाद इलाके में गुस्सा और मातम का माहौल है… स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा और प्रशासन की लापरवाही पर गंभीर सवाल उठाए हैं। बताया जा रहा है कि हादसे में शामिल वाहन का नंबर CG 22 U 8111 है। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। अब सवाल ये है कि आखिर कब थमेगी रफ्तार का ये कहर? कब तक यूं ही सड़कों पर बेजुबान जानवरों की जान जाती रहेगी? प्रशासन की सख्ती कब दिखेगी?

[metaslider id="133"]