Vedant Samachar

Board 12th Result 2026 Out: बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 85.19 फीसदी स्टूडेंट्स पास, आदित्य प्रकाश बने टॉपर…

Vedant samachar
2 Min Read

बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार लाखों छात्र कर रहे थे और 23 मार्च को उनका ये इंतजार खत्म हो गया. बिहार बोर्ड ने रिजल्ट जारी कर दिया. इस साल 85.19 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए हैं. समस्तीपुर के रहने वाले आदित्य प्रकाश ने साइंस स्ट्रीम में टॉप किया है और साथ ही वह ओवरऑल टॉपर भी बने हैं. उन्होंने कुल 481 नंबर यानी 96.20 प्रतिशत अंक हासिल किया है.

अगर आर्ट्स टॉपर की बात करें तो गया की रहने वाली निशु कुमारी ने 479 अंक यानी 95.80 फीसदी अंक लाकर टॉप किया है, जबकि पटना की अदिति कुमारी ने कॉमर्स में टॉप किया है. उन्हें कुल 480 अंक यानी 96 फीसदी अंक मिले हैं.इस साल इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल हुए छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

अगर पिछले कुछ सालों के ट्रेंड को देखें तो रिजल्ट आमतौर पर 21 से 26 मार्च के बीच ही जारी होता है और इस बार भी बिहार बोर्ड ने इसी ट्रेंड को फॉलो किया और 23 मार्च को रिजल्ट की घोषणा कर दी. इस साल इंटर परीक्षा के लिए पूरे बिहार में 1762 केंद्र बनाए गए थे, जहां लाखों छात्रों ने परीक्षा दी थी.

Share This Article