Vedant Samachar

बार-बार स्किन पर इंफेक्शन होना किस बीमारी का संकेत है?

Vedant Samachar
3 Min Read

बदलते मौसम में स्किन पर इंफेक्शन हो जाता है, लेकिन अगर ये बार- बार हो रहा है तो इसको हल्के में नहीं लेना चाहिए. ये शरीर में कई बीमारियों का लक्षण हो सकता है. अगर आपकी स्किन पर भी बार- बार दाने निकलते हैं या इंफेक्शन हो रहा है तो इस मामले में आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए. स्किन पर इंफेक्शन के कारण, लक्षण और बचाव के बारे में मैक्स अस्पताल में डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. सौम्या सचदेवा ने बताया है.

डॉ. सौम्या बताती हैं कि स्किन पर इंफेक्शन होना एक नहीं बल्कि कई बीमारियों का संकेत हो सकता है. अगर बार- बार इंफेक्शन हो रहा है तो ये एक लक्षण है कि शरीर की इम्यूनिटी कमजोर हो रही है. ऐसा खराब खानपान और नींद की कमी से हो सकता है. इसके अलावा स्किन पर इंफेक्शन होने का एक बड़ा कारण फंगल इंफेक्शन भी होता है. खासतौर पर गर्मियों के मौसम में ऐसा होता है.

एक्जिमा के कारण भी होता है बार- बार इंफेक्शन
डॉ सौम्या बताती हैं कि स्किन में इंफेक्शन एक्जिमा के कारण भी होता है. इसमें स्किन सूखने लगती है और उसपर खुजली होने लगती है. एक्जिमा भी एक आम समस्या है जो कई मरीजों में देखने को मिलती है. दवाओं की मदद से इस बीमारी को काबू में किया जाता है. हालांकि एक्जिमा को ठीक होने में समय भी लग सकता है. ऐसे में जरूरी है कि लक्षण दिखने पर सही समय पर इलाज कराएं और कभी भी बीच में इलाज न छोड़ें.

किन लक्षणों को नजरअंदाज न करें?
स्किन पर बार- बार खुजली

स्किन पर लाल चकत्ते

त्वचा का काला या मोटा पड़ना

स्किन का सूखना

स्किन इंफेक्शन से बचाव कैसे करें
स्किन की बीमारियों से बचाव के लिए जरूरी है कि साफ-सफाई और पर्सनल हाइजीन का ध्यान रखें. खानपान का ध्यान रखें. अपने शुगर लेवल की जांच कराएं. अगर स्किन पर दाने निकलना या खुजली की समस्या शुरू हुई है तो डॉक्टर से सलाह लें. इस मामले में लापरवाही न करें. स्किन की बीामारियों की अगर समय पर पहचान और इलाज शुरू हो जाए तो इनको आसानी से काबू किया जा सकता है.

Share This Article