Vedant Samachar

नए अवतार में लॉन्च होगी ये जर्मन कार, बढ़ गई Creta से लेकर Seltos तक की धड़कन, मिलेंगे ये अपडेट्स

Vedant Samachar
3 Min Read

फॉक्सवैगन टाइगुन को 2021 में लॉन्च के बाद से भारतीय बाजार में काफी पसंद किया जाता रहा है. इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका जर्मन ड्राइविंग एक्सपीरियंस, मजबूत टर्बो पेट्रोल इंजन और अच्छी सेफ्टी रही है. खास बात यह है कि बिना बड़े बदलाव के भी फॉक्सवैगन ने नए वेरिएंट, फीचर अपडेट और स्पेशल एडिशन के जरिए इस SUV को लगातार मार्केट में लोकप्रिय बनाए रखा है.

अब यह मिडसाइज SUV अप्रैल 2026 में अपना पहला बड़ा अपडेट, यानी फेसलिफ्ट वर्जन लेकर आने वाली है. हालांकि कंपनी ने अभी इसके आधिकारिक फीचर्स और स्पेसिफिकेशन पूरी तरह से शेयर नहीं किए हैं, लेकिन सामने आई जानकारी के अनुसार इसमें कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. माना जा रहा है कि इसका अपडेट काफी हद तक स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट जैसा हो सकता है, क्योंकि दोनों गाड़ियां एक ही प्लेटफॉर्म पर आधारित हैं.

डिजाइन में होगा बड़ा बदलाव
डिजाइन की बात करें तो नई टाइगुन फेसलिफ्ट में फ्रंट लुक में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. इसमें नया डिजाइन वाला ग्रिल और हेडलैंप सेटअप मिलेगा, जो फॉक्वैगन टैरन से इंस्पायर्ड होगा. हेडलैंप के बीच LED लाइट बार दिया जा सकता है, जिसमें बीच में चमकता हुआ VW लोगो होगा. इसके अलावा फ्रंट बंपर को भी नया डिजाइन दिया जाएगा, जिसमें नए फॉग लैंप और बड़ा एयर डैम देखने को मिल सकता है. साइड प्रोफाइल में नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स दिए जा सकते हैं, जबकि पीछे की तरफ अपडेटेड LED टेललाइट और नया बंपर देखने को मिलेगा. कुल मिलाकर इसका लुक पहले से ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम हो सकता है.

लग्जरी फीचर्स से होगी अपडेट
इंटीरियर में बहुत ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन फीचर्स के मामले में यह SUV पहले से ज्यादा एडवांस हो सकती है. इसमें पैनोरमिक सनरूफ, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 10.2 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया जा सकता है. इसके अलावा वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पीछे की सीटों में मसाज फंक्शन और वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर्स भी जोड़े जा सकते हैं, जिससे यह कार और ज्यादा आरामदायक और टेक्नोलॉजी से भरपूर हो जाएगी.

क्रेटा और सेल्टोस से टक्कर
इंजन की बात करें तो नई टाइगुन में मौजूदा 1.0 लीटर और 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन ही जारी रह सकते हैं. ये इंजन 115 bhp और 150 bhp पावर देते हैं. हालांकि छोटे इंजन के साथ नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलने की संभावना है, जबकि 1.5 लीटर इंजन के साथ 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स पहले जैसा ही रहेगा. इसका मुकाबला Hyundai Creta, Maruti Grand Vitara, Tata Sierra और Kia Seltos जैसी गाड़ियों से रहेगा.

Share This Article