मुख्य सडकों के साथ ही गलियों में भी मवेशियों का राज

बिलासपुर 28 फ़रवरी (वेदांत समाचार)। शहर की मुख्य सडकों में तो मवेशियों का राज है, जो सडक दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। वहीं अब इन मवेशियों की संख्या इतनी अधिक बढ चुकी है कि ये मोहल्लों के सडक, गली—कुचे तक में लोगों को परेशान करने लगे हैं। इन सब के बाद भी जिम्मेदार नगर निगम प्रबंधन इस ओर जरा भी ध्यान नहीं दे रहा है

आकडों के मुताबिक शहरी क्षेत्र में 1500 से ज्यादा मवेशी सक्रिय है। जो अक्सर सडकों पर नजर आते है, जो यातायात को प्रभावित कर रहे है और कई बार लोग इनके हमले से भी घायल हो रहे है। वही नगर निगम इन मवेश्यिों को पकडने में महज खानापूर्ति रवैया ही अपनाते आ रहा है।

कुछ दिन अभियान चलाकर मवेशियों को पकडा जाता है। इसके बाद कार्रवाई बंद कर दी जाती है। परिणाम स्वरूप सडक में घूमने वाले मवेशियों की संख्या कम होने के बजाय बढती ही जा रही है। अब हालत यह हो गया है कि ये मवेशी मुख्य सडक के साथ ही मोहल्लों के सडकों पर भी नजर आने लगे है, जो घरों के सामने खडे होकर समस्या पैदा कर रहे हैं।