बलौदा बाजार : जिला अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति में गिरौदपुरी मेला समिति की बैठक संपन्न

बलौदा बाजार ,28 फरवरी (वेदांत समाचार)। गिरौदपुरी मेला समिति का बैठक 27फरवरीको जिला पंचायत सभागार बलौदा बाजार में संपन्न हुआ। जिसमे गुरु गद्दी नशीन विजय कुमार गुरुजी अध्यक्ष मेला समिति व जगद गुरु गुरु रुद्र कुमार गुरुजी कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन,पुज्यनीय राज राजेश्वरी कौशल माताजी सदस्य गुरु दीदी प्रियंका जी एवं राज महंतो जिला प्रशासन, कलेक्टर बलौदा बाजार जिला अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति में मेला दिनांक 7,8,9 मार्च 2022 को सुनिश्चित किया। गिरौदपुरी मेला तीन दिन तक लगेगा। कलेक्टर बलौदा बाजार ने समस्त अधिकारियों को कर्मचारियों को मेला आयोजन में आवश्यक तैयारी करने के लिए अपने अपने विभाग द्वारा तैयार किए जा रहे समस्त कार्यों को पूरा करने हेतु सुनिश्चित करना है तीन दिन पूर्व से कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया ताकि लाखों दर्शनार्थियों को गिरौदपुरी धाम में असुविधा न हो बैठक में राजमहंतो ने भी अपने सुझाव रखा गया समाज के राजमहंतो में सर्व श्री दीवान चंद सोनवानी, राज महंत दशेराम खाण्डे, राज महंत,जे पी कोसले राज महंत पी जाटवर , राज महंत पी एल कोसरिया राज महंत जे निराला , जिला महंत अश्वनी त्रिवेंद्र, जिला महंत छबीलाल रात्रे, जिला महंत हृदय प्रकाश अनंत विक्रांत बर्मन एवं सामाजिक कार्यकर्ता समाज प्रमुख लोग उपस्थित हुए कोरबा जिले से राजमहत जेपी कोसले ने अपना सुझाव लिख कर मान जगद्गुरु गुरु रुद्र कुमार गुरुजी कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन को लिखित में दिया।


उक्त आशय की जानकारी अखिल भारतीय सतनामी युवा कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनीराम जांगड़े ने दी है साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि इस वर्ष भी गत ईस वर्ष की भांति समिति के युवाओं के द्वारा फाल्गुन शुक्ल पक्ष की सप्तमी को सतनाम प्रसादी के रूप में खीर पुड़ी का वितरण किया जाएगा एवं दर्शनीय स्थल में निरंतर सेवा दे रहे सतनामी समाज के संतों का साल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया जाएगा एवं उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।