Vedant Samachar

RAIPUR:शिक्षादूत की हत्या, नक्सल वारदात

Vedant Samachar
1 Min Read

रायपुर,20फरवरी 2025 (वेदांत समाचार )। दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले की सरहद पर माओवादियों ने 2 ग्रामीणों को मार डाला है। इनमें एक शिक्षादूत भी शामिल है। बताया जा रहा है बुधवार रात इन दोनों पर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाया और मौत की सजा दे दी है। जानकारी के मुताबिक, मामला बारसूर थाना क्षेत्र के भैरमगढ़ ब्लॉक के तोड़मा गांव का है। पंचायत चुनाव से ठीक एक दिन पहले हुई वारदात से इलाके के लोगों में डर का माहौल है।

देर रात नक्सली इस गांव के रहने शिक्षादूत बामन कश्यप और ग्रामीण अनीश राम के घर पहुंच गए थे। जिसके बाद उन्होंने दोनों को घर से बाहर निकाला। फिर घर से कुछ ही दूरी पर स्थित जंगल की तरफ लेकर गए जहां गला घोंट कर उन्हें मार डाला। हत्या के बाद शव गांव के नजदीक लाकर फेंक दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों पर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाया और मौत की सजा दी है। नक्सलियों की पूर्वी बस्तर डिवीजन कमेटी ने वारदात की है। गांव के लोगों ने इस वारदात की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस की टीम मौके के लिए निकली है।

Share This Article