Vedant Samachar

ईरान युद्ध पर आज लोकसभा में पीएम मोदी का बयान, दोपहर 2 बजे रखेंगे सरकार का पक्ष

Vedant samachar
1 Min Read

नई दिल्ली। ईरान से जुड़े मौजूदा युद्ध जैसे हालातों को लेकर आज देश की संसद में अहम चर्चा होने जा रही है। प्रधानमंत्री Narendra Modi दोपहर 2 बजे लोकसभा में इस मुद्दे पर विस्तृत बयान देंगे।

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी अपने संबोधन में ईरान की स्थिति, क्षेत्रीय तनाव और भारत पर इसके संभावित प्रभावों को लेकर सरकार का रुख स्पष्ट करेंगे। साथ ही भारतीय नागरिकों की सुरक्षा, विदेश नीति और कूटनीतिक प्रयासों पर भी जानकारी दी जा सकती है।

इस बयान को अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर वैश्विक अर्थव्यवस्था और ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ सकता है।

लोकसभा में विपक्ष भी इस मुद्दे पर सरकार से जवाब मांग सकता है, जिससे सदन में तीखी बहस की संभावना जताई जा रही है।

Share This Article