BREAKING : दर्दनाक हादसे में 4 साल के बच्चे की मौत, माँ गंभीर…

बिलाईगढ़ 25 फरवरी (वेदांत समाचार)।  बिलाईगढ़ क्षेत्र में सड़क दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। शुक्रवार को एक बार फिर गिरवानी मुख्यमार्ग खून से रंग गया, जहां चार साल के बच्चे व महिला को हाईवा क्रमांक CG 12,, AW 3237 ने अपने चपेट में ले लिया। बताया जा रहा बच्चा की तबियत खराब थी, जिसका ईलाज कराकर महिला क्लीनिक से बाहर निकल रही थी, कि तभी यह हादसा हो गया। इस घटना में बच्चे की मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही भटगांव पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को 108 के माध्यम से बिलाईगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। इधर घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मुख्यमार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया। दोनों ओर देखते ही देखते गाड़ियों का कतार लग गया था। ग्रामीण घायल महिला के ईलाज के लिए व मृतक के परिजन को मुआवजा देने की माँग कर रहे थे। जिनकी सूचना पर बिलाईगढ़ एसडीओपी मौके पे पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने में जुट गए। हालाँकि परिजनों को शसान से तत्काल 25,000 रुपए का मुआवजा उपलब्ध कराया गया, तब जा कर रोड का जाम हटा। ततपश्चात शव का पंचनामा कर पीएम के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। इधर भटगांव पुलिस आरोपी ट्रॅक और चालक को गिरफ्तार कर लिया है।