Vedant Samachar

CRIME NEWS:“पापा बचा लो…” आखिरी कॉल के बाद नवविवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

Vedant Samachar
2 Min Read

बिहार , 21 मार्च। बिहार के वैशाली जिले के वीरपुर गांव में दहेज को लेकर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका अनु ने घटना से कुछ घंटे पहले अपने पिता को फोन कर ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित किए जाने की जानकारी दी थी और बचाने की गुहार लगाई थी। बताया जा रहा है कि पिता ने उसे समझाते हुए सुबह आने की बात कही, लेकिन जब परिजन गांव पहुंचे तो अनु की लाश घर के सोफा पर पड़ी मिली, जबकि ससुराल के सभी सदस्य मौके से फरार थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। मृतका के पिता राकेश कुमार ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को लंबे समय से दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था और घटना से पहले भी घर में विवाद हुआ था। परिजनों का कहना है कि ससुराल पक्ष ने गला दबाकर हत्या की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article