BREAKING : माओवादियों ने की CAF जवान की हत्या, चिकित्सा अवकाश पर था, मृतक जवान के छाती में रखा पर्चा

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीहड़ इलाकों में माओवादी सरकार विरोधी ​अभियान चलाने की कवायद में ओछी हरकतों को अंजाम देने की लगातार कोशिश कर रहे हैं। ताजा मामला राज्य के बीजापुर से सामने आया है, जहां पर एक CAF जवान की माओवादियों ने हत्या कर दी है। हत्या के बाद उसकी लाश को सड़क पर फेंक दिया था, जिसके सीने पर माओवादियों ने अपनी घटिया मानसिकता का परिचय देते हुए पर्चा भी छोड़ा है। इसकी पुष्टि बीजापुर पुलिस अधीक्षक कमललोचन कश्यप ने की है। मृतक जवान की शिनाख्त अर्जुन कुडियाम के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि युवक छत्तीसगढ़ आर्म्ड फ़ोर्स की 22वीं बटालियन जवान है। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इस कारण वह मेडिकल लीव पर था। उन्होंने बताया कि उसकी पोस्टिंग बीजापुर पुलिस लाइन में थी। तथा वह बीजापुर जिले के धनोरा इलाके का रहने वाला था। शव के नजदीक नक्सलियों ने पर्चा भी फेंके है, जिसमे मृतक पर जनता से ज्यादती करने का आरोप लगाया गया है। जारी नक्सली परचा में इस घटना की जिम्मेदारी गंगालूर एरिया कमेटी ने ली है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

हिंसक वारदातों का महीना

सूत्रों के मुताबिक इन दिनों नक्सलियों का टीसोओसी ( टैक्टिकल काउंटर ऑफ़ अफेंसिव कैम्पेन) माह चल रहा है। नक्सली यह साल इसे मनाते है कभी इसे सप्ताह भर कभी पखवाड़ा तो कभी माह के रूप में मनाते हैं। इस दौरान वे कई बड़ी हिंसक वारदातों को अंजाम देते हैं। यही कारण है कि इन दिनों बस्तर में नक्सली वारदातों में कुछ वृद्धि देखी जा रही है।
दो दिवस पूर्व नक्सलियों ने दंतेवाड़ा जिले के बचेली स्टेशन के नजदीक एक मालगाड़ी को जबरन रोककर इंजन में चढ़कर ड्राईवर को उतारकर ट्रेन के केबिन में आग लगा दी थी। इस घटना में इंजन का अंदरूनी पार्ट बुरी तरह जल गया था। रेलवे को करोडो का नुकसान हुआ था। नक्सली चालक और सहायक से दो वाकीटाकी भी लूट कर ले गए थे।