नई दिल्ली,20 मार्च: खाड़ी देशों में बने युद्ध जैसे हालात के बाद दुनिया के कई देशों में पेट्रोल-डीजल और प्राक्रितिक गैस की संकट देखने को मिली है। भारत में जहां एपीजी सिलेंडर के दाम में 60 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली है तो दूसरी ओर पड़ोसी देश पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश में पेट्रोल-डीजल के रेट में ताबड़तोड़ वृद्धि हुई है। वहीं, दूसरी ओर युद्ध के चलते कच्चा तेल भी बेतहासा महंगा हुआ है। इस बीच खबर आ रही है कि भारत में भी पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी कर दी गई है।
प्रीमियम पेट्रोल 2.09 रुपए महंगा
Petrol Price in India Today मिली जानकारी के अनुसार पेट्रोलियम कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल यानि उच्च गुणवत्ता वाले ईंधन के दाम में 2.09 रुपए बढ़ोतरी कर दी है। इसके बाद अब प्रीमियम पेट्रोल की कीमत 100 रुपए के पार पहुंच गई है। बता दें कि नॉर्मल पेट्रोल के रेट में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। वहीं, बात करें पड़ोसी देशों की तो श्रीलंका, म्यांमार और अफगानिस्तान जैसे देशों में भी ईंधन महंगा हुआ है। श्रीलंका में पेट्रोल 7.4% और डीजल 9.3% महंगा हुआ, जबकि म्यांमार में पेट्रोल 7.2% और डीजल 8.5% बढ़ा है। अफगानिस्तान में भी पेट्रोल 7.0% और डीजल 8.8% महंगा हुआ। भूटान में पेट्रोल की कीमतों में अपेक्षाकृत कम यानी 4.2% वृद्धि हुई, लेकिन डीजल में 13.6% की तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई।
नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं
दूसरी ओर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है और उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है। बुकिंग के 3 से 4 दिनों के भीतर ही सिलेंडर की डिलीवरी सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में करीब 1300 गैस एजेंसियों के जरिए आपूर्ति हो रही है। सरकार ने गैस कंपनियों को निर्देश दिए हैं कि वे फील्ड ऑफिसर्स के जरिए रोजाना औचक निरीक्षण करें। हर निरीक्षण की जिओटैगिंग रिपोर्ट भी विभाग को भेजनी होगी।
