Vedant Samachar

15 दिन में चौथा मामला, प्रदेश में बढ़ रही अफीम खेती चिंता…

Vedant Samachar
1 Min Read

रायगढ़,20 मार्च (वेदांत समाचार) । जिले में अवैध अफीम की खेती का बड़ा मामला सामने आया है। तमनार ब्लॉक के आमाघाट क्षेत्र में करीब डेढ़ एकड़ जमीन पर अफीम की फसल उगाई जा रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए अवैध खेती को नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू की।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस खेती को झारखंड के एक व्यक्ति के माध्यम से कराया जा रहा था। पुलिस ने मौके से मार्शल सांगां नामक आरोपी को हिरासत में लिया है, जो झारखंड का निवासी बताया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की गहराई से जांच की जा रही है और इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है।

गौरतलब है कि प्रदेश में पिछले 15 दिनों के भीतर अफीम की खेती पकड़े जाने का यह चौथा मामला है। इससे पहले 7 मार्च को दुर्ग, 10 मार्च को बलरामपुर के कुसमी और 12 मार्च को बलरामपुर के कोरंधा में भी अवैध अफीम की खेती सामने आ चुकी है।

Share This Article