Vedant Samachar

IPL: वो 2 खिलाड़ी जो कभी T20I नहीं खेले, आईपीएल में कप्तान बनते ही अपनी-अपनी टीमों को बनाया चैंपियन

Vedant Samachar
3 Min Read

नई दिल्ली,20 मार्च : आईपीएल का 19वां सीजन शुरू होने को है. लेकिन, उससे पहले क्या आप उन दो खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने कभी T20 इंटरनेशनल नहीं खेला, मगर जब आईपीएल में कप्तानी की तो टीम को सीधे चैंपियन ही बना दिया. बड़ी ये है कि दोनों ने ऐसा कमाल बतौर कप्तान अपना पहला IPL सीजन खेलते हुए ही किया है. इन दोनों खिलाड़ियों के किए कारनामे के बीच 17 साल का फर्क है. हम बात कर रहे हैं शेन वॉर्न और रजत पाटीदार की.

2008 में शेन वॉर्न ने RR को जिताया
शेन वॉर्न ने IPL के पहले सीजन में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करते हुए उसे चैंपियन बनाया था. नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम पर खेले फाइनल में राजस्थान रॉयल्स ने शेन वॉर्न की कप्तानी में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स को 3 विकेट से शिकस्त देकर IPL 2008 का खिताब जीता था. हालांकि, उसके बाद अब तक राजस्थान रॉयल्स अपनी उस ऐतिहासिक कामयाबी को दोहरा नहीं पाई है.

2025 में रजत पाटीदार ने RCB को जिताया
शेन वॉर्न की तरह ही रजत पाटीदार भी बिना कोई T20 इंटरनेशनल खेले आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को खिताब जिताने वाले कप्तान बने. उनकी कप्तानी में RCB, IPL 2025 की चैंपियन बनी और ट्रॉफी के चले पिछले 17 साल से चले आ रहे अपने इंतजार को खत्म किया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को उसके होम ग्राउंड पर खेले फाइनल में 6 रन से हराया था.

टेस्ट और वनडे खेले वॉर्न-पाटीदार
बिना T20 इंटरनेशनल खेले अपनी-अपनी टीमों को खुद की कप्तानी में आईपीएल जिताने वाले शेन वॉर्न और रजत पाटीदार दो मात्र खिलाड़ी हैं. हालांकि, दोनों ही खिलाड़ियों ने बाकी 2 फॉर्मेट यानी कि टेस्ट और वनडे में अपने-अपने देश का प्रतिनिधित्व बखूबी किया है.

शेन वॉर्न ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 145 टेस्ट और 194 वनडे खेले हैं, जिसमें उन्होंने कुल मिलाकर 1001 विकेट हासिल किए हैं. वहीं रजत पाटीदार ने भारत के लिए अब तक 3 टेस्ट और 1 वनडे खेला है, जिसमें उन्होंने कुल मिलाकर 85 रन बनाए हैं.

Share This Article