Vedant Samachar

ट्रैक्टर के पीछे जा घुसी तेज रफ्तार कार, छत्तीसगढ़ के 2 लोगों की मौत, 2 घायल

Vedant Samachar
2 Min Read

अनूपपुर,20 मार्च (वेदांत समाचार) । जिले के कोतमा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में सलीम ढाबा के पास गुरूवार की रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कार क्रमांक सीजी 07 एम 1454 एक ट्रैक्टर-ट्राली के पीछे घुस गई। इस हादसे में कार सवार महिला और चालक की मौके पर ही मौत हो गई। कार में बैठे दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। वहीं ट्रैक्टर ट्राली सहित खेत में घुस गया। पुलिस दोनों वाहनों सहित डीजल को जब्त कर विवेचना में जुट गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात में शहडोल से मनेंद्रगढ़ जा रही तेज रफ्तार कार सामने जा रहे ट्रैक्टर के पीछे जा घुसी जिससे कार में सवार 4 लोगों में चालक 40 वर्षीय दुलारे शर्मा एवं गीता पनिका की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 64 वर्षीय हरिशंकर चतुर्वेदी एवं 33 वर्षीय मीना देवांगन घायल हो गए, सभी निवासी मनेंद्रगढ़ छत्तीसगढ़ बताये जा रहे हैं।

दोनों घायल जिला अस्पताल में भर्ती
घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला चिकित्सालय अनूपपुर के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद सड़क के दोनों तरफ कुछ देर के लिए जाम लग गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को बहाल कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share This Article